फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो चरणों में होगी जनगणना, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण होगा और दूसरे में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


हर परिवार अंकीय माध्यम से चलित दूरभाष द्वारा जानकारी अपलोड कर सकेगा। इसके बाद घर-घर जाकर इन विवरणों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने की। बैठक में जनगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई। जनगणना पूरी तरह से कागजरहित होगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए। प्रगणक, सुपरवाइजर और पर्यवेक्षक की नियुक्ति के लिए कार्मिकों का जानकारी उपलब्ध कराया जाए।
जनगणना प्रक्रिया और समय-सीमा
बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। प्रत्येक आवास को क्रमांकित कर परिवार की जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे जनगणना प्रक्रिया में शुद्धता और पारदर्शिता बनी रहेगी। स्व-गणना की प्रक्रिया सात से 21 मई तक चलेगी। अधिकारी 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा कराएंगे और यह जानकारी अंकीय मंच से इकट्ठा व सत्यापित की जाएगी। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए और समस्त खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें