फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत : रैपिड रेल प्रोजेक्ट का सीमेंट बाजार में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलीभगत : रैपिड रेल प्रोजेक्ट का सीमेंट बाजार में बेचा
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। एनसीआरटीसी की कार्यदायी संस्था एलएनटी के कर्मचारियों की मिलीभगत से रैपिड रेल प्रोजेक्ट की सामग्री को बाजार में बेचा रहा है। प्रोजेक्ट के लिए आए सीमेंट को ट्रांसपोर्टर के चालक ने शताब्दी नगर स्थित कास्टिंग यार्ड के बजाय रोहटा रोड पर एक सीमेंट व्यापारी के गोदाम पर उतार दिया। इसकी जानकारी पर गोदाम पर छापा मारकर सीमेंट के 750 कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना परतापुर पर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद की आईबीआर ट्रांसपोर्ट कंपनी अल्ट्रा ट्रेक सीमेंट की कंपनी से जुड़ी है। इन्होंने अपने ट्रक पर गजेंद्र निवासी मुजफ्फरनगर को चालक रखा हुआ है। 22 फरवरी को गाजियाबाद से सीमेंट लेकर चालक शताब्दी नगर स्थित कास्टिग यार्ड में पहुंचा और सीमेंट को कास्टिंग यार्ड में उतारने के बजाय गार्ड और स्टोर प्रभारी की मिलीभगत से चालक ने सीमेंट को बिना उतारे ही रोहटा रोड स्थित एक सीमेंट एजेंसी के गोदाम पर बेच दिया।
विज्ञापन

उधर, सीमेंट की रिसीविंग नही मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एलएनटी के अधिकारियों ने रोहटा रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा, जहां मौके से सीमेंट के 750 कट्टे बरामद किए गए। अधिकारियों का कहना है कि जो ट्रक गायब हुआ था, सीमेंट के एक हजार कट्टे लदे थे। गोदाम से मिले सीमेंट को दूसरे ट्रक से शताब्दीनगर स्थित कास्टिग यार्ड भेजा गया।
विज्ञापन

तो लग गया होगा लाखों का चूना
इस पूरे मामले में कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे तो सरकारी खजाने को लाखो रुपये का चूना लगा दिया गया होगा। इस संबंध में एलएनटी कंपनी के अधिकारी ने परतापुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड और स्टोर इंचार्ज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि इस मामले से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि हमें इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन इस तरह का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें