फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रतिबंध के बावूजद हर्ष फायरिंग, बिजौली में सगाई समारोह के दौरान छह राउंड फायरिंग, वीडियो वायरल

Sat, 07 Feb 2026 12:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में सगाई समारोह के दौरान नशे में रिश्तेदार ने छह राउंड हर्ष फायरिंग की। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सगाई समारोह में नशे की हालत में एक रिश्तेदार ने भीड़ में छह राउंड फायरिंग की। पिस्टलधारी व्यक्ति ने आसमान व जमीन पर फायर किए। इस दौरान लोगों की सांस अटकी रहीं। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नरेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव बिजौली निवासी विनय त्यागी के बेटे का सगाई समारोह था। कार्यक्रम विनय त्यागी के आवास पर चल रहा था। शाम के समय करीब 4:00 बजे लगन सगाई कार्यक्रम के दौरान हापुड़ जिले के गांव श्याम नगर निवासी नरेंद्र त्यागी भी वहां पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार नरेंद्र नशे की हालत में था। वह सगाई समारोह में दूल्हा बनने वाले युवक के पीछे खड़ा हो गया जहां नरेंद्र त्यागी ने अपनी पिस्टल निकालकर लगातार तीन राउंड फायरिंग हवा में की।

यह भी पढ़ें: Meerut: कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर होगी सुनवाई, पेश किए जाएंगे शैक्षिक प्रमाण पत्र 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन नशे की हालत में नरेंद्र त्यागी ने फिर जमीन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सगाई समारोह में बैठे लोगों से कुछ इंच की दूरी पर ही बुलेट जमीन में धंस गए। मामला बिगड़ते देख उसके साथी उसे अपने साथ लेकर चले गए।

इस दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पूछताछ में नरेंद्र त्यागी का नाम सामने आया तो पुलिस ने हापुड़ से उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हो सकता था बड़ा हादसा
दो दिन पहले क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवती घायल हो गई थी। शुक्रवार को गांव बिजौली में सगाई समारोह में छह राउंड हर्ष फायरिंग की गई।
 
खरखौदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें