फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्ष फायरिंग से संबंधित<bha>--</bha>-खड़ौली में हर्ष फायरिंग का कहर, जश्न बना मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
-हर्ष फायरिंग में राजमिस्त्री सुभाष की मौत का जिम्मेदार कौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले में लगातार बढ़ती हर्ष फायरिंग की घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। शादी-ब्याह और खुशी के मौकों पर की जाने वाली यह लापरवाही भरी परंपरा अब लोगों की जान लेने लगी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई का अभाव साफ नजर आता है। बृहस्पतिवार को खड़ौली में हर्ष फायरिंग में हुई भजन गायिका के पिता सुभाष की मौत का जिम्मेदार कौन है। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में दुल्हन के स्वागत में दूल्हे आदेश के चाचा संदीप उर्फ विक्की ने बेखौफ होकर हर्ष फायरिंग की। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें हर्ष फायरिंग ने लोगों की जिंदगी छीन ली। इसके बावजूद न तो लोग सबक ले रहे हैं और न ही प्रशासन की कार्रवाई का डर दिखाई दे रहा है। एक हफ्ता पूर्व हस्तिनापुर क्षेत्र में भी भाजपा नेता रोबिन मोरल के द्वारा हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया था, जिसमें राजनीतिक रसूख के चलते आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि कानून का डर खत्म होता जा रहा है और लोग खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

- हर्ष फायरिंग बनी सामाजिक समस्या
भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक मानसिकता की समस्या बन चुकी है, जहां लोग इसे शान और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं। जबकि हकीकत यह है कि यह शौक कई परिवारों के लिए जिंदगीभर का दर्द बन जाता है। हर्ष फायरिंग में सुभाष की मौत के बाद उसके परिवार की खुशियां छीन गई। आखिरकार सुभाष की मौत का जिम्मेदार कौन है। प्रशासन हर घटना के बाद सख्ती का दावा करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई नदारद है।
- पूर्व में हुई घटनाएं
. कोतवाली थाना क्षेत्र में 2025 में छत पर खड़े होकर बरात देख रही 20 वर्षीय अक्शा की हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।
. खरखौदा थाना क्षेत्र में 2 महीने पूर्व सगाई समारोह में दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी।

. हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पूर्व भाजपा नेता रोबिन मोरल ने भी अंधाधुन फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी भाजपा नेता गायब चल रहा है।
विज्ञापन


. अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु रानी और उसके पति साहिल की नवंबर में शादी के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें