फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुंवर बासित अली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
जानीखुर्द। कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मिठाई बांटते हु
विज्ञापन
जानीखुर्द। भाजपा द्वारा कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सिवाल खास के मुख्य बस अड्डे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्हाेंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

अनवार कुरैशी ने कहा कि कुंवर बासित अली ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मुस्लिम समाज से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वह पूरे देश में अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम समाज अपने और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर जागरूक हो रहा है। अनवार कुरैशी ने कहा कि भाजपा जिस तरह सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, वह काबिले तारीफ है। इस दौरान अकरम, यामीन चौहान, मोहम्मद सुल्तान, सोहेल, वाहिद चौहान, गुलशन अली राणा, फरहान कुरैशी, राजू कसर, रिहान, मुस्तकीम, अहकाम चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें