फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशा मुक्त भारत को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 15 महिला व 15 पुरुष प्रशिक्षणार्थियों सहित संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन शपथ कराई गई तथा नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। संस्थान के निदेशक निशांत गौतम ने कहा कि नशे का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अच्छे मित्रों का साथ चुनने तथा खेल-कूद, योग और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर रमेश जोशी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें