फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर भारत की जीत का मना जश्न, लहराया तिरंगा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..भारत की जीत पर बेगमपुल चौराहे पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी......संवा
विज्ञापन
मेरठ। एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पूर्व जहां शहर में विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं, मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराने के बाद लोगों जमकर जश्न मनाया। देर रात को ही लोग सड़कों पर उतर आए और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। बेगमपुल पर लोगों ने तिरंगा लहराया और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

भारत ने जैसे ही पाकिस्तान पर जीत दर्ज की शहर के बेगमपुल पर लोग तिरंगा लेकर एकत्र हो गए। शहर के शास्त्रीनगर, जयदेवी नगर, दिल्ली रोड, मोहनपुरी, बुढ़ाना गेट, ब्रह्मपुरी आदि इलाकों में लोग भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आए। कई जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। दिवाली से पहले ही शहर में दिवाली जैसा माहौल बन गया। वहीं, लोगों ने गली मोहल्ले में भी जमकर जश्न मनाया और कई जगह आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें