फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक का जश्न: प्रणिता ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व पति मेजर गौरव के आरोपों को बताया झूठा, पिता ने कह दी ये बात

Sun, 12 Apr 2026 10:45 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक के बाद प्रणिता वशिष्ठ के पिता रिटायर्ड जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने ढोल के साथ बेटी का स्वागत किया था। इसके बाद मेजर गौरव ने प्रतिक्रिया देते हुए कई आरोप लगाए। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते रिटायर्ड जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा और उनकी बेटी प्रणिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ घर वापसी कर चर्चा में आईं प्रणिता वशिष्ठ और उनके पिता रिटायर्ड जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। प्रणिता ने पूर्व पति मेजर गौरव अग्निहोत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और अपमानजनक करार दिया।
विज्ञापन

 

रिटायर्ड जज डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि बेटी का गाजे-बाजे के साथ स्वागत केवल उसे मानसिक अवसाद (ट्रॉमा) से बाहर निकालने के लिए था। उन्होंने कहा कि हमने दूसरे पक्ष के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहा लेकिन गौरव अग्निहोत्री ने इस खुशी से व्यथित होकर सोशल मीडिया पर प्रणिता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो महिला गरिमा पर हमला है।
 

प्रणिता के परिवार ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए करोड़ों के लेन-देन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि न्यायालय के दस्तावेजों के अनुसार गौरव ने खुद शादी में सिर्फ 5 लाख खर्च होना स्वीकार किया था। प्रणिता ने समझौते के तहत कोई गुजारा भत्ता (एलमनी) नहीं लिया है। जिस जमीन का जिक्र है वह शाहजहांपुर के डूब क्षेत्र में है और उसकी कीमत मात्र 75 हजार रुपये है।
 
विज्ञापन

प्रणिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने कहा कि पूर्व पति अब आत्महत्या की धमकी देकर उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। परिवार ने इस मामले में मानहानि के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है और एसएसपी मेरठ से सुरक्षा की मांग की है।

ये भी देखें...
सीसीएसयू: अब बीए, बीएससी और बीकॉम के हर छात्र को पढ़ना होगा एआई, इतने अंकों का होगा पेपर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें