फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: मेरठ में जश्न, हापुड़ अड्डे पर बंटी मिठाइयां, पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

Wed, 07 May 2025 01:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद मेरठ शहर में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
एक दूसरे को मिठाई खिलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद मेरठ शहर में जश्न मनाया गया। सड़कों पर लोग उतरे और मिठाइयां बांटने के साथ-साथ तिरंगे लहराकर भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व जताया। 

विज्ञापन


इस जश्न की खास बात यह रही कि हापुड़ अड्डे पर ई-रिक्शा यूनियन द्वारा आयोजित जश्न के इस कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोग एक साथ नजर आए। हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर एकता और सामूहिक भावना का उदाहरण पेश किया गया। जश्न के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देशभक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर हुए हमले से खुश होकर कमिश्नरी चौराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लड्डू बांटे। अध्यक्ष चहल सिंह बालियान ने बताया कि देश जैसा चाहता था। हमारी सेना ने बिल्कुल वैसा ही करके दिखा दिया है। अब आतकंवाद की कमर टूटेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें