फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर जगमग हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर जगमग हुआ शहर
विज्ञापन

मेरठ। संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के जन्मोत्सव पर शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। घरों को लाइटों से सजाया गया। बाबा साहेब को खीर का भोग लगाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा, प्रभात फेरी और गोष्ठी का आयोजन हुआ। कुछ जगहों पर आतिशबाजी की गई। घरों में दीप मालाएं सजाई गईं।
भैसाली ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। शोभायात्रा तहसील चौराहा, जलीकोठी, प्यारेलाल शर्मा अस्पताल, भूमियापुल, हापुड़ अड्डा आदि स्थानों से गुजरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम सिंह और संचालन चेतन्य देव स्वामी ने किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपमान सहकर भी समाज को बचाया। बाबा साहब का संपूर्ण जीवन प्रेरणा है और उन्होंने देश को सर्वोपरि माना।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय से जुड़ी कई झांकियों को शोभायात्रा में शामिल किया गया। देश भक्ति की झांकी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं। बाबा साहेब को संविधान लिखते हुए भी यात्रा में दिखाया गया। यात्रा संयोजक डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक थे। गौतम सिंह, लीलापत, विनोद प्रताप, हरिकिशन आंबेडकर मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति डिग्गी अजंता कॉलोनी द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रा मार्ग पर शर्बत, फलों का वितरण किया गया। सुनील राणा, ज्योति राणा, उमेश्वर नारायण रहे। ब्यूरो
---
अपार चैंबर में हुआ सम्मान समारोह
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज संगठन के तत्वावधान में अपार चैंबर में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता महेंद्र चौहान द्वारा की गई। संचालन कर रहे राजकुमार सिद्धार्थ ने बताया कि बाबा साहेब ने जीवन भर उद्धार का कार्य किया। शिक्षा का महत्व बताया। राजकुमार सोनकर, अपार मेहरा, पीयूष शास्त्री, मनोज जाटव, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
भाजपाइयों ने किया बाबा साहब को नमन
कचहरी स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुुकेश सिंघल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजकुमार सोनकर और नरेंद्र उपाध्याय ने माल्यार्पण किया। इस अवसर जन प्रतिनिधियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की गई। अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, नरेंद्र उपाध्याय, रविश अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें