फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के स्नेह का त्योहार मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विद्यालयों में रक्षांबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक मूल्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही छात्राओं को लघु कथा सुनाई। राखी निर्माण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने रंग बिरंगी राखियां बनाकर अपनी सहपाठियों, शिक्षकों,कर्मचारी भैया बहनों को बांधकर पवित्र संबंध का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा, अर्चना शर्मा, राजेंद्र कुमार, पारूल चौधरी, सीमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शारदेन विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। प्रधानाचार्या धारारतन ने बताया कि छात्राओं ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हरेंद्र मलिक को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु तथा सुरक्षा की कामना की। छात्राओं ने विद्यालय के अध्यापकों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। परिक्रमा मार्ग स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में बहनों ने भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाकर राखी बांधी। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने राखी पर्व के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व बताया।
पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता में बिंदी, शीशे, फुलझड़ियां, धागे, रिबन, स्टिकर, मोती आदि का प्रयोग विद्यार्थियों ने राखी बनाई। एसपी देहात आदित्य बंसल को राखी बांधकर उनकी रक्षा और उन्नति की कामना की। एमजी पब्लिक स्कूल, होराइजन पब्लिक स्कूल और नचिकेता पब्लिक स्कूल में धूमधाम से पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें