बहसूमा: डीपीएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को अष्टमी पूजन एवं दशहरा उत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा कर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने रामायण की प्रस्तुति देकर भगवान राम की विजय गाथा को जीवंत कर दिया। साथ ही डांडिया डांस, मां काली का रुद्र नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कक्षा दूसरी के छात्र अनमोल त्यागी ने मधुर भजन की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा मुकुल त्यागी और मानसी दुबलिश ने तैयार की।