दौराला - बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं को उपहार किए गए वितरित। स्रोत : संस्थान
दौराला। समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और उपहार जीते।
प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सुंदर सुंदर दीपक और रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि रावण वध के बाद जब भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे तो अयोध्या के लोगों ने खुशी में दीपक जलाए थे। दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
इस दिन भगवान राम के अलावा देवी लक्ष्मी और धन कुबेर की पूजा भी होती है। उन्होंने बच्चों से पटाखे नहीं चलाने की बात कही और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। विजेता बच्चों को उपहार वितरित किए गए। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उपहार वितरित किए। इस दौरान पूनम बंसल, सुनीता वर्मा, दीप शिखा, विनोद, दीपक, संजना, नीता, कविता, शालिनी, रेखा, निशा आदि मौजूद रहे।