फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परिवार बचाने के लिए अहंकार छोड़ें, एक दूसरे को समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
...आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर वेद प्रचार का दूसरा दिन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर चल रहे वेद प्रचार कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को ऋग्वेद के मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। मुख्य वक्ता सहारनपुर से आए रणवीर शास्त्री ने गृहस्थ जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवारों में बिखराव बढ़ रहा है। इसका कारण लोग अपने स्वाभिमान के कारण एक दूसरे के सामने झुकना नहीं चाहते। उन्होंने आपसी समझ और समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन

कुलदीप आर्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिला प्रधान सुशील बंसल ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सुने गए संदेशों पर चिंतन करना चाहिए। मंच संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सोम प्रकाश, गोपाल रस्तोगी, नरेश, योगेश गुप्ता, अमित कांत, गीता बंसल, रेखा, लता गुप्ता, मनीषा, दीपा, रेनू बंसल, सुधा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें