- शहर में 52 प्रमुख स्थानों पर लगे हैं पुलिस के सीसीटीवी कैमरे
- 08 प्रमुख चौराहों और स्थानों से आठ चोरी हो गए कैमरे
- पुलिस को 03 माह बाद पता चला, रोजाना निगरानी पर उठे सवाल
आठ जगहों पर चोरी
हापुड़ अड्डा चौराहा, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, समर गार्डन रोड, फतेहल्लापुर, लिसाड़ी रोड, बेगमपुल और रेलवे रोड।
ऐसे चला पता
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार शहर में कुछ स्थानों पर निगरानी के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। जब इन कैमरों की जांच कराई तो पता चला कि कैमरे पूर्व में चोरी हो चुके हैं। इनकी जांच कराएंगे।
तीसरी आंख ही खोलेगी राज
जिन स्थानों से ये कैमरे चोरी हुए उनमें से चार चौराहे शहर के मुख्य चौराहों में शुमार हैं। यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। यह भी कह सकते हैं कि चेन और पर्स स्नेचिंग के ये साफ्ट टारगेट एरिया हैं। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं किसी साजिश के चलते तो प्रमुख प्वाइंटों से कैमरे चोरी नहीं हुए ताकि किसी अपराध को कंट्रोल रूम की निगरानी से छिपाया जा सके।
संभव है कि इन प्वाइंटों के आसपास लगे दूसरे कैमरों से ही चोरों का पता चले। एसपी सिटी का कहना है कि सभी संबंधित थानेदारों से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।