फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में बीएससी फिजिकल एजुकेशन की दूसरी वरीयता सूची 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास अभ्यर्थियों को 18 से 19 सितंबर तक मिलेगा प्रवेश का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के लिए दूसरी वरीयता सूची 17 सितंबर को तैयार की जाएगी। इसके आधार पर महाविद्यालय 18 और 19 सितंबर को प्रवेश प्रस्ताव जारी करेंगे और अभिलेखों की जांच के बाद प्रवेश सुनिश्चित करेंगे।
सीसीएसयू ने बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में महाविद्यालयों और संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी किए। विश्वविद्यालय के अनुसार फिजिकल फिटनेस टेस्ट का परिणाम पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अब सफल अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश देने के लिए दूसरी वरीयता सूची तैयार की जाएगी। महाविद्यालय 17 सितंबर को अभ्यर्थियों की अर्हता कक्षा के अंकों के प्रतिशत के साथ विभिन्न वेटेज जोड़कर दूसरी वरीयता सूची तैयार करेंगे। इसमें वार्ड कोटा, एनसीसी-एनएसएस, सीसीएसयू से स्नातक आदि के लिए निर्धारित वेटेज शामिल किए जाएंगे। सूची तैयार करते समय ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज आरक्षण नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को 17 सितंबर की शाम से प्रवेश प्रस्ताव भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी 18 से 19 सितंबर तक प्रवेश प्रस्ताव स्वीकार कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित महाविद्यालय और संस्थान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच करेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रवेश 19 सितंबर तक हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए प्रवेश पोर्टल पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति भी अपलोड की है। महाविद्यालयों को इसका अवलोकन करने को कहा गया है। साथ ही विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पोर्टल पर वरीयता सूची अपलोड करने के बाद तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। इसलिए महाविद्यालय और परिसर विभाग दूसरी वरीयता सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे। सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सीधे रिव्यू एंड प्रोसेस विकल्प के माध्यम से प्रवेश प्रस्ताव जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें