फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शीर्ष वैज्ञानिकों में चमके सीसीएसयू के प्रो. शैलेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कृषि संकायाध्यक्ष एवं जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग के वरिष्ठ प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने विश्व के शीर्ष पांच वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त किया है। हाल ही में जारी साई रैंक ग्लोबल रैंकिंग (ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स) में उन्हें यह प्रतिष्ठित स्थान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

प्रो. शैलेंद्र शर्मा वर्तमान में विश्वविद्यालय के कृषि संकायाध्यक्ष हैं और जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वह विभागाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे शैक्षणिक एवं शोध समुदाय के लिए गौरव का विषय है।
प्रो. शर्मा के शोध कार्य विश्व की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं जैसे सील, प्लांट एंड सॉइल, फिजियोलॉजियो प्लांटारूम और बीएमसी जेनोमिक्स सहित अनेक उच्च स्तरीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। कृषि विज्ञान एवं पौध प्रजनन के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। वर्तमान में वह गेहूं की गुणवत्ता सुधार और उन्नत किस्मों के विकास से संबंधित शोध कार्यों पर विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें