फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए कुलपति भी उतरेंगे मैदान में

Sun, 27 Mar 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू के कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा में नकल रोकने के लिए एक्टिव मोड़ में आ गया है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में हर जिले के लिए अलग सचल दस्ता बनाया गया है। एक दस्ते की कमान खुद कुलपति संभालेंगे। अब से पहले कुलपति परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करते रहे हैं। इस दफा कुलपति ने एक दस्ता अपनी निगरानी में रखा है।
विज्ञापन


विवि की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। आखिरी पेपर 31 मई को है। विवि ने परीक्षा का एकदम टाइट शेड्यूल रखा है। नकल रोकने के लिए विवि में सचल दस्ते गठित करने का काम लगभग खत्म हो चुका था। इस बार हर जिले के लिए अलग दस्ता गठित किया गया है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और बागपत जिले में एक-एक सचल दस्ता गठित किया गया है। दस्ते में महिला शिक्षक भी शामिल की गई हैं।

एक दस्ते की कमान खुद कुलपति संभालेंगे। अभी तक छोटे पेपर और कुछ ही सेंटरों पर हुए हैं। अब सभी सेंटरों पर परीक्षा शुरू होने वाली है। कुल 239 परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें 65 एडेड और राजकीय डिग्री कॉलेज हैं। विवि सेल्फ फाइनेंस सेंटरों को लेकर ज्यादा चिंतित है। इन सेंटरों को सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने का आदेश है, लेकिन बहुत से सेंटर आदेश का पालन नहीं करते। अभी उन्होंने सीसीटीवी लिंक नहीं भेजे हैं। शिकायत के लिए परीक्षा नियंत्रक ने कंट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें