फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: यूजी एनईपी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 26 से, 1.39 लाख छात्रों ने भरे फॉर्म, जान लें पेपर का समय

Thu, 06 Nov 2025 09:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 26 नवंबर से छह जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक एनईपी के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस वर्ष 26 नवंबर से छह जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

 

यूजी एनईपी प्रथम सेमेस्टर में केवल एक्स व बैक पेपर के छात्र शामिल होंगे जबकि तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में मुख्य, एक्स-बैक के सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। एनईपी के सभी पेपर मात्र 34 कार्य दिवसों में पूरे कर लिए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यूजी प्रोफेशनल, पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार तक जारी कर दिया जाएगा।
 

वहीं, यूजी एनईपी एवं पीजी प्रथम सेमेस्टर का कार्यक्रम बाद में अलग से जारी होगा। प्रथम सेमेस्टर में देर से प्रवेश होने के कारण पाठ्यक्रम एवं शैक्षिक दिवस पूरे कराने की चुनौती है। इसलिए अलग शेड्यूल बनाया जा रहा है। यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 1.39 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भर दिए। इनमें 1.10 लाख मुख्य परीक्षा फॉर्म तथा 39 हजार एक्स व बैक फॉर्म शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

आठ नवंबर यानी शुक्रवार तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरे जा सकेंगे। नौ से 12 नवंबर तक 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। विवि ने छात्रों से अंतिम तिथि तक फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं तथा तिथि विस्तार नहीं करने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें