फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : दो हजार वस्त्र हुए एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वस्त्र दान कार्यक्रम के दूसरे दिन दो हजार वस्त्र एकत्रित हुए। बुधवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों, आगंतुकों और स्थानीय निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ गर्म कपड़ों का दान किया। अब तक 2000 से अधिक वस्त्र एकत्र किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर आशुतोष मित्र ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए यह पहल विशेष रूप से जरूरतमंदों के लिए राहत दायक होगी। सभी कपड़ों को साफ कर अच्छी पैकिंग में वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में रंजू अरोड़ा, निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. केपी सिंह, डॉ. अर्पित छाबड़ा, विकास धामा, शोभित सक्सेना, प्रियंका सिंह और अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें