मेरठ में नए साल के स्वागत में सीसीएसयू परिसर या किसी भी हॉस्टल में कोई छात्र-छात्रा अनुशासनहीनता करता या शराब पीता मिला तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सीसीएसयू प्रबंधन ने नए साल के जश्न के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विवि प्रबंधन ने आदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा नए साल के जश्न में शराब पीता, हंगामा करता या विवि की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता मिला तो उसका प्रवेश निरस्त कर विवि से निष्कासित कर दिया जाएगा।
बता दें कि दो दिन पहले ही विवि कैंपस के महाराणा प्रताप छात्रावास में शराब व मांस पार्टी के बाद एमसीए के चार छात्रों ने जमकर उत्पाद मचाया था। छात्रों ने नशे में बाथरूम की टोंटी और पाइप तोड़ दिए। इससे हॉस्टल में कई जगह पानी भर गया था।