फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू मेरठ: दुर्गा भाभी हॉस्टल में छत से टपक रहा पानी, अव्यवस्थाओं से परेशान छात्राएं धरने पर बैठीं, हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सीसीएसयू के दुर्गा भाभी छात्रावास में बारिश के दौरान कमरों की छत से पानी टपकने से छात्राएं परेशान हैं। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
छात्राओं का कुलपति कार्यालय पर धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दुर्गा भाभी छात्रावास में अव्यवस्थाओं से परेशान छात्राओं ने मंगलवार को कुलपति कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध जताया। छात्राओं का आरोप है कि बारिश के दौरान हॉस्टल के कई कमरों की छत से पानी टपक रहा है। इससे उनका सामान खराब हो रहा है और कमरों में रहना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


बारिश में कमरों की छत से टपक रहा पानी
छात्राओं के अनुसार बारिश के दौरान हॉस्टल के कई कमरों में छत से पानी टपकने लगता है। पानी कमरे के अंदर आने से सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। छात्राओं ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: खरखौदा में पुलिस हिरासत में आरोपी ने शौचालय में पीया टॉयलेट क्लीनर, हालत गंभीर; 72 घंटे निगरानी में

साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर भी नाराजगी
छात्राओं ने पानी टपकने के अलावा साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने हॉस्टल की छत और कमरों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बीटेक छात्रों ने भी हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर जताया विरोध
इसी दिन सीसीएसयू के बीटेक के छात्र-छात्राओं ने भी हॉस्टल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कुलपति कार्यालय पर हंगामा करते हुए धरना दिया। छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल में एक कमरे में जबरन तीन विद्यार्थियों को रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल की समस्याओं को लेकर विरोध करने या शिकायत उठाने पर उन्हें विश्वविद्यालय से बाहर करने की धमकी दी जाती है। छात्रों ने अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
हंगामा बढ़ने पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिविल लाइन और सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन ने हॉस्टल पहुंचकर लिया जायजा
इसके बाद सीओ सिविल लाइन हॉस्टल पहुंचे और छात्राओं के सामने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

मरम्मत और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग
छात्राओं और छात्रों का कहना है कि हॉस्टल की समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए। बारिश के दौरान पानी टपकने से लेकर कमरों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को रखने की शिकायतों तक, छात्रों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें