फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : सेंट्रल लाइब्रेरी में सीट न मिलने पर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हंगामे के बाद चेकिंग में काफी संख्या में बाहरी छात्र मिले, उन्हें बाहर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की सेंट्रल लाइब्रेरी में कैंपस के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए सीट न मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने इसकी शिकायत रजिस्ट्रार से की। हंगामे के बाद रजिस्ट्रार के निर्देश पर प्रो. दुष्यंत चौहान, लाइब्रेरियन जमाल अहमद सिद्दीकी और सुरक्षाकर्मियों की टीम को सेंट्रल लाइब्रेरी भेजा गया।
विज्ञापन

टीम ने पूरी लाइब्रेरी में चेकिंग अभियान चलाया और सभी छात्रों के आई-कार्ड की जांच की। चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी छात्र पाए गए। उन्हें तुरंत लाइब्रेरी से बाहर भेज दिया गया। प्रो. दुष्यंत चौहान ने स्पष्ट कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी केवल कैंपस के छात्र-छात्राओं के लिए है। बाहरी छात्र यदि पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें निश्चित फीस देकर आई-कार्ड बनवाना होगा। विश्वविद्यालय ने उनके लिए अलग स्टडी रूम की व्यवस्था की है। यहां वे पढ़ सकते हैं। चेकिंग टीम के साथ छात्र नेता अक्षय बैंसला, शुभम भड़ाना, रितिक जाटव, पवनीश यादव, अतुल भड़ाना आदि भी मौजूद रहे। छात्रों का कहना है कि लाइब्रेरी में सीट की कमी के कारण कैंपस के छात्रों को परेशानी हो रही थी। इसलिए विरोध करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें