सब ठीक रहा तो सीसीएसयू कैंपस में नए सत्र दो नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट और एमए इन क्लीनिकल साइकोलॉजी शुरू करने की तैयारी हो गई है। जल्द ही इनकी बोर्ड ऑफ स्टडीज हो जाएगी। कैंपस एंट्रेंस को लेकर ब्रॉशर तैयार होने लगा है। सत्र 2017-18 के ब्रॉशर में नए बात इन दो कोर्स का शामिल होना होगा। कैंपस एंट्रेंस 10 से 15 जून के बीच हो सकता है।
वर्तमान में कैंपस में 20 कोर्सेज में एंट्रेंस से एडमिशन होता है। इनमें एमफिल, एमएड, एमपीएड, एलएलएम शामिल है। विवि ने नए सत्र 2017-18 में एडमिशन कराने के लिए एंट्रेंस की तैयारी शुरू कर दी है। ब्रॉशर तैयार करने का काम चल रहा है। दो नए कोर्स शामिल होने जा रहे हैं। इनकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। एंट्रेंस से पहली बाकी औपचारिकता पूरी हो जाएगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. वाई विमला के मुताबिक दो नए कोर्स में एमए क्लीनिकल साइकोलॉजी और एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट शुरू करने की योजना है। उम्मीद है एंट्रेंस की प्रक्रिया शुरू होने से पहली इनकी तैयारी पूरी हो जाएगी। छात्रों को नए सत्र में दो नए कोर्स पढ़ने को मिलेंगे। एंट्रेंस किस डेट होगा इस पर डीएसडब्ल्यू का कहना है 10 से 15 जून के बीच एंट्रेंस कराने की योजना है। मई के आखिर में ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। अहम है कि एलएलएम में एडमिशन के लिए कैंपस के अलावा मेरठ कॉलेज और एनएएस डिग्री कॉलेज में भी एलएलएम का एंट्रेंस साथ होता है।