गांव के बाहर खेल रहे बच्चों पर बृहस्पतिवार की देर शाम आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। एक छह साल के मासूम को दर्जनों आवारा कुत्तों ने घेरकर खा डाला। चिलकाना क्षेत्र के शाहपुर दाऊद में बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के बच्चे खेल रहे थे। गांव के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक दर्जनों कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जब तक बच्चे समझ पाते इससे पहले कुत्तों ने झपट्टा मारना शुरू कर दिया। वहां खेल रहे और बच्चे भाग गए, लेकिन आस मोहम्मद पुत्र पप्पू निवासी शाहपुर दाऊद भागते समय गिर गया। गिरते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोचने लगे।
कुत्तों ने कमर के नीचे पैर तक उस मासूम को नोच डाला। बच्चे की कमर के नीचे का पूरा मांस कुत्ते नोचकर खा गए। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को बड़ी मुश्किल से भगाया और बच्चे को गंभीर हालत में चिलकाना सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम बच्चों पर कुत्तों के हमले के बाद केवल आस मोहम्मद ही फंस गया था। वहां से भागकर बच्चों ने गांव में आकर इसकी सूचना दी तो ग्रामीण वहां पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत माहौल है।
धर, किसान पप्पू बेटे की मौत के बाद सदमे है और परिजनों में कोहराम मच गया। चिलकाना में कुत्तों द्वारा मासूम बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डालने की घटना पहली नहीं हैं। सहारनपुर के ही मल्हीपुर रोड पर दो साल की मासूम बच्ची को भी कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला था। रामपुर में एक बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई।