मेरठ। हाल ही में कुलाधिपति की अध्यक्षता में राजभवन में राज्य विश्वविद्यालयों ने इन्फेलिबनेट के साथ एमओयू हस्ताक्षर किए थे। जिसमें शोधगंगा पोर्टल पर थीसेस अपलोड किए जाने के साथ-साथ आईआरआईएनएस पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा शोध को भी साझा करने के निर्देश दिए हुए हैं।
बता दें कि आईआरआईएनएस (इंडियन रिसर्च इनफार्मेशन नेटवर्क सिस्टम ) इन्फेलिबनेट द्वारा विकसित एक वेब आधारित अनुसंधान सूचना प्रबंधन सेवा है, यह पोर्टल अकादमिक अनुसंधान एवं विकास संगठनों और संकाय सदस्यों वैज्ञानिकों को विधवत्तापूर्ण संचार गतिविधियों को एकत्रित करने और प्रदर्शित करने की सुविधा प्रदान करता है। एमओयू के बाद सीसीएसयू ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली है। टॉप दस शिक्षकों में पहले स्थान पर प्रो. शिव राज सिंह रहे। जिनके 295 शोधपत्र प्रकाशित हैं। पोर्टल पर विशविद्यालय के 76 शिक्षकों के 1320 शोधपत्र और 29 पेटेंट्स अपलोड किए जा चुके हैं।
टॉप 10 शिक्षकों की सूची
शिवराज सिंह 295 शोधपत्र, संजीव कुमार शर्मा 109, नीरज सिंघल 104, एचएस सिंह 72, मुकेश कुमार शर्मा 63, जमाल अहमद सिद्दीकी 60, नीलू जैन गुप्ता 48, हरे कृष्णा 46, विवेक कुमार 42, जितेंद्र सिंह गोयल 38