सुनील कैथवास....पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ते श्रद्धालु और
मेरठ। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बजरंग बली का गुणगान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय-जय बजरंग बली हनुमान....संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा सहित अन्य भजनों पर भक्त झूमने लगे। कार्यक्रम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले आगामी आयोजनों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विधिविधान से अनुष्ठान के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो