फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: 21 से होंगे दूसरी मेरिट के प्रवेश, कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों (बीपीईएस, बीएससी फिजिक्ल एजुकेशन एंड स्पोर्ट, बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी पाठ्यक्रमों को छोड़कर) एवं स्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट तैयार कर प्रवेश लेने की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

परिसर व कॉलेज 19 से 20 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट की मार्कशीट अंकों में वेटेज के प्रतिशत को जोड़कर आरक्षण श्रेणी अनुसार शेष सीटों के सापेक्ष (ऐडिड एवं सरकारी कॉलेजों में संचालित बीए, बीएससी, बीएससी एजी ऑनर्स एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए पांच प्रतिशत स्पोर्ट कोटा सीट छोड़कर) आरक्षण नियमों और अन्य राज्यों का पालन करते हुए दूसरी मेरिट सूची तैयार करेंगे। 20 को विवि परिसर विभाग प्रवेश सम्पुष्टि के लिए दूसरी वरीयता सूची में स्थान पाये अभ्यर्थियों का प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए दिनांक 21 से 23 तक अपने प्रवेश पोटर्ल से कार्यक्रम जारी करेंगें। उसके बाद 23 अगस्त तक मेरिट में नाम आने वाले छात्र एडमिशन ऑफर लेटर लेकर प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश पोर्टल पर मेरिट अपलोड करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में तकनीकि समस्या आ रही है। ऐसे में कॉलेज मेरिट सूची बनाकर पोर्टल पर अपलोड ना करें बल्कि उसमें स्थान पाएं अभ्यर्थियों को सीधे ऑफर लेटर देखकर प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए कार्यक्रम जारी करेंगे।
बीए व बीकॉम एलएलबी के लिए अब 25 तक करें आवेदन
सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि विस्तारित कर दी गई है। जिसके अनुसार अब छात्र 25 अगस्त तक इन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें