फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : एलएलएम समेत तीन पाठ्यक्रमों की संशोधित उत्तर कुंजी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलएम, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा-2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए संशोधित ओएमआर उत्तर कुंजी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से संशोधित उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित हुई थी। इसका विषय कोड-01 है। वहीं, बीपीएड और एमपीएड की प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को हुई थी। बीपीएड का विषय कोड-03 और एमपीएड का विषय कोड-04 है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अब उत्तर कुंजी में किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। इसलिए अभ्यर्थियों से कहा गया है कि संशोधित ओएमआर उत्तर कुंजी पर किसी प्रकार की आपत्ति न भेजें। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देखकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित उत्तर कुंजी को ध्यानपूर्वक देख लें। प्रवेश परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें