फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जुलाई तक सारे रिजल्ट देगी सीसीएसयू   

Wed, 22 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू मुख्य परीक्षा 2016 का अधिकांश मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। विवि की मानें तो 20 जुलाई तक ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बीए फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर को छोड़कर बाकी परीक्षा का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। एमकॉम का मूल्यांकन हो गया है। विवि ने रिजल्ट देने शुरू कर दिए हैं। इस महीने ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। जुलाई से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


छूटे प्रैक्टिकल, वायवा देने का मौका 
सीसीएसयू ने प्रैक्टिकल और वायवा छूटने वाले छात्र-छात्राओं को एक मौका दिया है। ऐसे छात्र अपना आवेदन पत्र कॉलेज से अग्रसारित कराकर विवि में जमा करा दें। प्रैक्टिकल या वायवा के लिए छात्र को 1500 रुपये विलंब शुल्क विवि कैंपस स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करनी होगी। इसके बाद आवेदन पत्र 18 जुलाई तक गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर 40 पर जमा करना होगा। इसके बाद प्रैक्टिकल और वायवा के मौका नहीं दिया जाएगा। 

28, 29 को होगी संबद्धता समिति की बैठक 
सीसीएसयू की संबद्धता समिति की बैठक 28 और 29 जून को होगी। बीएड और मेडिकल कोर्स छोड़कर बाकी कोर्स की मान्यता की एनओसी की अंतिम तिथि 23 जून है। सत्र 2016-17 के लिए कॉलेज की निरीक्षण आख्या प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 जून है। संबद्धता की बैठक 28 और 29 जून को होगी। तीन जुलाई को कार्य परिषद की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें