फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने स्नातक, स्नातकोत्तर व लॉ में फिर से खोले पंजीकरण

Thu, 28 Aug 2025 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सितंबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, यूजी कोर्स की दो और पीजी की एक कट ऑफ आ चुकी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और लॉ कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर से खोल दिए हैं। यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट काेर्सों में अब दो सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा सकेंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में दो कट ऑफ मेरिट जारी की जा चुकी है, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एक कट ऑफ मेरिट जारी हुई है। इसी तरह से लॉ कोर्सों में भी एक बार पंजीकरण हो चुके हैं, लेकिन अभी कट ऑफ मेरिट जारी नहीं हुई है। विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक ने बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों को छोड़कर स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए फिर से ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिए हैं। 29 अगस्त से दो सितंबर तक अभ्यर्थी अपने पंजीकरण करा सकते हैं। इस दौरान पंजीकरण फार्म में भी सुधार कर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि कुछ कॉलेजों के स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण कुछ छात्र-छात्राएं परास्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण से वंचित रह गए थे इसलिए तिथि बढ़ाई है। तीन सितंबर को कॉलेज फिर से रजिस्ट्रेशन डेटा डाउनलोड करेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार करके प्रवेश करेंगे। इसी तरह से विश्वविद्यालय परिसर व कॉलेजों में संचालित बीएएलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में भी दो सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें