फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू ने कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जून-2026 की परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम, तीन कॉलेजों का राजनीतिक विज्ञान का परिणाम अटका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जून-2026 में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एमपीईएस चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एमए राजनीतिक विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर समेत कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं।
इसके अलावा एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए एजुकेशन, एमए इकोनॉमिक्स, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए होम साइंस, एमए सोशियोलॉजी, एमकॉम, एमएससी फिजिक्स, एमएससी मैथ और एमएससी बॉटनी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का रिजल्ट भी घोषित किया गया है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

इन कॉलेजों का रोका गया परिणाम
एमए पॉलिटिकल साइंस द्वितीय सेमेस्टर के कॉलेज कोड 024, 042 और 063 का परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार इन कॉलेजों से आंतरिक/प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकपर्ण प्राप्त नहीं होने के कारण परिणाम रोका गया है। अंक प्राप्त होने के बाद इन विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें