फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में एक जनवरी तक की परीक्षा स्थगित, नया कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रिसमस के बाद शामिल की गई नई छुट्टियों और नव वर्ष को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया है। इसमें विश्वविद्यालय ने 26 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक की परीक्षाओं को स्थगित किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परिसर और उससे संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक एनईपी और बीएससी-कृषि की 27 दिसंबर से एक जनवरी तक की परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन किया गया है। वहीं परिसर और उससे संबंधित में संचालित स्नातक आनर्स पाठ्यक्रमों की 26 दिसंबर से एक जनवरी तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि अलग से जारी की जाएगी।
यूजी-एनईपी में बदली हुई परीक्षा तिथियों का संशोधित कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें 27 दिसंबर की परीक्षा 13 जनवरी को, 29 दिसंबर की 15 जनवरी को, 30 दिसंबर की परीक्षा 16 जनवरी को, 31 दिसंबर की परीक्षा 17 जनवरी को, एक जनवरी की परीक्षा 19 जनवरी को होगी। वहीं बीएससी-एजी में 27 दिसंबर की परीक्षा दो जनवरी को और 29 दिसंबर की परीक्षा पांच जनवरी को होगी। परीक्षा दो पालियों में ही होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें