फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमरोहा पुलिस ने शहर सराफा बाजार में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चोरी के एक मामले में बुधवार को अमरोहा कोतवाली पुलिस ने शहर सराफा बाजार में छापा मारा। सराफा व्यापारी की दुकान नहीं मिलने पर पुलिस बैरंग लौट गई। पुलिस के अनुसार थाना देहली गेट पर बुधवार को अमरोहा जनपद की कोतवाली पुलिस ने आमद करई। अमरोहा पुलिस चोरी के एक मामले में एक आरोपी को साथ में लेकर आई थी। उसका कहना था कि चोरी के जेवर उसने मेरठ सराफा बाजार में एक सराफ के यहां बेचे थे। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि अमरोहा पुलिस आरोपी युवक को साथ लेकर सराफ बाजार में गई लेकिन आरोपी सराफ का सही पता नहीं बता पाया। जिसके बाद पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें