फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तक करें पीएचडी के लिए आवेदन

Sat, 28 May 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पीएचडी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस से छूट वाले कैंडीडेट से आवेदन मांगा है। 10 जून तक आवेदन विवि में भेजना होगा। इस बीच विवि एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित कर देगा। नार्म्स को लेकर बैठक होनी है। एंट्रेंस से जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलो), नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास, आर्मी मैन और प्रशासनिक अधिकारियों को छूट है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों को छूट का नियम पहली बार जुड़ा है। अभी तक आर्मी मैन के लिए यह छूट थी। आवेदनकर्ताओं को शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी सेल्फ अटेस्ट और छूट के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से विवि भेजनी होगी। डिप्टी रजिस्ट्रार शोध पंजीयन के पास आवेदन मांगे हैं।

विवि की ओर से इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। शनिवार तक पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। गौरतलब है कि विवि ने नौ मई को 32 विषयों में पीएचडी एंट्रेंस आयोजित किया था। करीब सात हजार छात्र-छात्राओं ने एंट्रेंस दिया। उत्तर कुंजी जारी करने के बाद विवि आपत्ति ले चुका है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।   
विज्ञापन


सीटों की संख्या पर नहीं हुआ काम 
किस विषय में कितनी सीट है, इस पर अभी विवि ने काम नहीं किया है। एंट्रेंस नोटिफिकेशन के समय संभावित सीटों की संख्या जारी की थी। उसके बाद दो कार्य परिषद की बैठक हो चुकी है। इनमें पीएचडी अवार्ड हुई है। जारी आंकड़े भी सही नहीं थे। विवि अब नए सिरे से खाली सीटों की संख्या निकालेगा। एंट्रेंस वाले कैंडीडेट और छूट वाले कैंडीडेट में सीट आवंटन को लेकर नियम तय होना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें