फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Meerut News: पेट्रोल बम फोड़ने पर मुकदमा दर्ज, छह छात्र निष्कासित, नौ निलंबित- 200 छात्रों को दिए नोटिस

Mon, 13 Oct 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास में पेट्रोल बम फोड़ने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। विश्वविद्यालय ने छह छात्रों को निष्कासित और नौ को निलंबित किया है।

विज्ञापन
मेरठ के सीसीएसयू में पेट्रोल बम बनाने पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास मेें पेट्रोल बम फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। मेडिकल थाना पुलिस ने अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज कर रविवार को पूछताछ के लिए छात्र सुमित को हिरासत में लिया। हालांकि शाम को उसे जमानत मिल गई।   वहीं, विवि प्रशासन ने 200 छात्रों को नोटिस दिए थे। अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर छह छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित और नौ छात्रों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि शुक्रवार की देर रात हॉस्टल में छात्रों ने पेट्रोल बम बनाकर फोड़ा था। इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई थी। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर किसी अन्य स्थान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पाॅलीथीन में पेट्रोल भरकर बम फोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: शहजाद का एनकाउंटर: बच्ची से दरिंदगी करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, नौ माह से थी आरोपी की पुलिस को तलाश

विज्ञापन

इसी वीडियो को देखकर सीसीएसयू के छात्रों ने भी पॉलीथीन में पेट्रोल भरकर उसी अंदाज में आग लगाकर धमाका किया। वायरल वीडियो में छात्र आग के आस-पास नाचते कूदते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में छात्र वंदेमातरम का नारा भी लगा रहे हैं। 

-छात्रों ने जताई नाराजगी, बोले-विवि में पेट्रोल कैसे आया : इस घटना से नाराज कुछ छात्र रविवार को विवि के पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास में पहुंचे। छात्रों की वार्डन से बहस हुई। छात्रों का कहना था की बाहर से पेट्रोल छात्रावास में कैसे पहुंचा। 

पेट्रोल बम से बड़ा हादसा भी हो सकता था। छात्र अक्षय बैंसला का कहना है कि मामले की जांच कराई जाए और दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाए। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि मामले में लिप्त छात्रों पर ही कार्रवाई होनी चाहिए। निर्दोष छात्रों कार्रवाई होती है तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी महिपाल शर्मा की ओर से अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुमित नाम के छात्र को हिरासत में लिया गया है। मामले में शामिल अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियाे में दिख रहे छात्रों की पहचान की जा रही
सीसीटीवी और विभिन्न माध्यमों से मिल रहे वीडियो में दिख रहे छात्रों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पहचान कर छह छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित और नौ को निलंबित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से इस मामले में अभी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। - प्रोफेसर दिनेश कुमार, चीफ वार्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें