संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र व एनसीसी कैडेट पल्लव चौधरी को उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय ने मुख्यमंत्री रजत पदक से सम्मानित किया गया।
सोमवार को लखनऊ में हुए राज्यस्तरीय समारोह में मेजर जनरल अनिन्नदय सेन गुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (सेंट्रल कमांड) ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान के लिए दिया जाता है। पल्लव ने इसे विश्वविद्यालय की गरिमा और साथी छात्रों के लिए प्रेरणा बताया। छात्र ने बताया कि वह भविष्य में रक्षा क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहता है। निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, एनसीसी इकाई प्रभारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने पल्लव को शुभकामनाएं दीं।