फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : यूजी-पीजी में 52 हजार से अधिक प्रवेश

Mon, 24 Aug 2026 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी मेरिट से प्रवेश के लिए आज मिलेगा मौका, 26 तक जारी होगी तीसरी मेरिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू परिसर के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में पहली और दूसरी मेरिट के पहले दिन कुल 52 हजार छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं। दूसरी मेरिट से प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को मंगलवार को भी मौका मिलेगा।
विश्वविद्यालय की ओर से 19 अगस्त को दूसरी मेरिट से प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत 22 से 25 अगस्त तक परिसर के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों में दूसरी मेरिट के आधार पर प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय 26 अगस्त को तीसरी मेरिट से प्रवेश के लिए विभागाध्यक्षों और कॉलेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जारी करेगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों से प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पीपीटी अपलोड की गई है। संबंधित अधिकारियों को इसका अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलबी की मेरिट इसी सप्ताह संभव
एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इसी सप्ताह मेरिट जारी होने की संभावना है। इसके लिए 11 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए थे। विश्वविद्यालय अब मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है। अगले दो-तीन दिन में एलएलबी की मेरिट से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विश्वविद्यालय एमएड, एमपीएड, एलएलएम और बीपीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तैयारी में भी जुटा है। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम सितंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें