छात्र-छात्राएं हुए परेशान
बीए कोड ए009 क्वालीफाइंग पेपर है। अचानक पेपर निरस्त होने के कारण 40 हजार से ज्यादा छात्राओं को परेशान होना पड़ा। अब इनकी परीक्षा सात मई को होगी।
जांच समिति गठित
ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान के बारे में शिकायत पर छापामारी कराई गई तो वहां सुबह को ही शाम की पाली में होने वाले पेपर के लिफाफे खुले मिले। सेंटर निरस्त करते हुए जांच समिति गठित की गई है। दो और कॉलेजों के केंद्र निरस्त किए गए हैं।
- प्रो. वाई विमला, प्रति कुलपति सीसीएसयू
भ्रष्टाचार बख्शा नहीं जाएगा
भ्रष्टाचार बख्शा नहीं जाएगा। नकल के मामले में सिर्फ केंद्र निरस्त ही नहीं होंगे बल्कि ऐसे कॉलेजों की संबद्धता भी समाप्त होंगी। ऐसे कॉलेज छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
- प्रो. एनके तनेजा, कुलपति, सीसीएसयू
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/