फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख-प्यास से तड़पकर वृद्ध की मौत, संपत्ति हड़पने के लिए बेटे ने अपनाया खौफनाक तरीका

Sun, 28 Apr 2019 01:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

शामली में वृद्ध की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृत वृद्ध के बेटे और पौत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पुश्तैनी घर हड़पने के लिए दोनों ने दो माह से वृद्ध का उपचार कराने के बजाए उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। पुलिस का दावा है कि भूख-प्यास से तड़पकर वृद्ध की मौत हुई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी अशोक कुमार मूल निवासी थानाभवन अपने एक भाई और परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में रहते हैं। उसकी बेटी लता और दूसरा भाई सुनील थानाभवन में उनके 61 वर्षीय पिता पुन्नालाल के साथ रहते थे। पुन्नालाल 18 फरवरी को लापता हो गए थे। उसी समय अशोक ने तत्कालीन कस्बा इंचार्ज को पिता के लापता होने की शिकायत की थी। लेकिन, तब पुलिस ने मामले के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर पुन्नालाल की सड़ी-गली लाश उसी के घर में बंद कमरे से बरामद की।

विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र सुनील और पौत्री लता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इस केस का खुलासा हो गया। थाना प्रभारी के मुताबिक पुश्तैनी मकान को हड़पने के लिए सुनील व लता ने पुन्नालाल का उपचार नहीं कराया। उसे मरने के लिए मकान के एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। भूख प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। वृद्ध की हत्या में सुनील और लता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

पुलिस गंभीर होती तो बच सकती थी जान
दो माह पहले जिस समय वृद्ध लापता हुए थे, उसी समय पुलिस गंभीरता से जांच करती तो शायद वृद्ध की जान बच सकती थी। दो माह पहले वृद्ध के लापता होने की सूचना पर पुलिस जांच करती और बंद मकान का ताला खुलवाकर जांच करती तो शायद वृद्ध की जान बच जाती, लेकिन पुलिस ने उस समय इस मामले को गंभीरता से न लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें