सीसीएसयू के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन आने में अभी दो-तीन दिन लग जाएंगे। कंपनी डाटा को लेकर एक्सरसाइज कर रही है। क्योंकि पुराना रिकॉर्ड से फार्म ऑनलाइन होने हैं।
पोस्ट ग्रेजुएशन के प्राइवेट फार्म 25 फरवरी के आसपास आने की संभावना है।
विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है फार्म ऑनलाइन आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। विवि एक-दो दिन में शेड्यूल घोषित कर देगा।
फिलहाल ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर रेग्युलर छात्र-छात्राओं के फार्म भरे जा रहे हैं। 23 फरवरी तक फार्म भरे जाएंगे। प्राइवेट फार्म का शेड्यूल गड़बड़ हो गया है।
विवि 17 से ग्रेजुएशन और 20 फरवरी से पोस्ट ग्रेजुएशन के फार्म ऑनलाइन करने की बात कह रहा था, लेकिन कंपनी की तैयारी पूरी नहीं है।
इस हिसाब से विवि के परीक्षा फार्म भरवाने का काम मार्च तक जाएगा। मार्च में ही मुख्य परीक्षा शुरू होनी है।