फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म न खुलने के विरोध में छात्रों का हंगामा

Tue, 26 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के एग्जाम फॉर्म ओपन नहीं होने की शिकायत को लेकर सोमवार को छात्रों ने हंगामा किया। आला अधिकारी नहीं मिलने पर डिप्टी रजिस्ट्रार एग्जाम का घेराव किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि फार्म नहीं खुल रहे। विवि ने 24 जनवरी से फार्म ऑनलाइन ओपन किए हैं। 30 जनवरी तक फार्म भरे जाएंगे। डाटा ट्रांसफर होने की वजह से शिकायत आ रही है।
विज्ञापन


विवि ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के सेमेस्टर सिस्टम से होने वाले एग्जाम फार्म ऑनलाइन कर दिए हैं। सोमवार को छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में कई निजी संस्थानों के छात्र विवि पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। छात्र डिप्टी रजिस्ट्रार परीक्षा वीपी कौशल के पास पहुंचे। उनसे फार्म नहीं खुलने की वजह पूछी। कंपनी तक छात्रों की शिकायत पहुंचाई है।

जल्द फार्म खुलने का आश्वासन दिया है। सूत्रों के मुताबिक छात्रों के फार्म न खुलने की शिकायत के अलावा फोटो अलग से अपलोड करने पड़ रहे हैं। दरअसल कंपनी बदलने की वजह से डाटा ट्रांसफर हुआ है। शुरू में उसे वक्त लग रहा है। विवि फार्म भरवाने में पुराने डाटा का इस्तेमाल कर रहा है। उसे वेरीफाई किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्र न बन जाएं फुटबाल
डाटा ट्रांसफर होने के बावजूद फार्म नहीं खुलने की शिकायत छात्रों के लिए मुसीबत बन सकती है। विवि में जब-जब कंपनी बदली है डाटा को लेकर संकट खड़ा हुआ है। हालांकि विवि ने इस बार काफी ऐहतियात बरत रहा है। फार्म नहीं खुलने की शिकायत कॉलेज सीधे विवि को दे रहे हैं।

स्टियरिंग ग्रुप हो एक्टिव
विवि ने छात्रों की समस्या दूर करने के लिए स्टियरिंग ग्रुप बनाया है। जिसमें विवि के विभिन्न विभागों के अलावा कंपनी के कर्मचारी और विवि के अधिकारी शामिल हैं। उनके लिए अलग से ऑफिस बनाया जा रहा है। यह ग्रुप जितने जल्दी काम करना शुरू होगा छात्रों के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें