चौधरी चरण सिंह विवि में मंगलवार को प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें यूजी ट्रेडिशनल कोर्स में दाखिले का एक और मौका दिया गया है। कॉलेज अपनी खाली पड़ी सीटों पर मेरिट बनाकर प्रवेश ले सकते हैं।
बैठक में फैसला लिया कि इच्छुक छात्र 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक उस कॉलेज में आवेदन करें, जिसमें उन्होंने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था। कॉलेज भी बीए, बीकॉम, बीएससी की मेरिट बनाकर दाखिले करें। 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम बजे तक दाखिले करने होंगे।
उधर, पीएचडी के मुद्दे पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बुधवार को स्पष्ट निर्णय होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से नेट करने वाले छात्रों को कोर्स वर्क व एंट्रेंस एग्जाम से छूट दी जा रही है, जबकि एमफिल करने वाले छात्रों पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। कुछ शिक्षकों का तर्क है कि एमफिल करने वाले छात्रों को एंट्रेंस और कोर्स वर्क दोनों से छूट दे दी जाए।