फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कचहरी पुल पर लगाया जाम

Sat, 16 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के गेट पर छात्र गौरव सिरोही की भूख हड़ताल पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। वहीं प्राचार्य द्वारा लिखित में आश्वासन देने से इनकार किए जाने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कचहरी पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले गौरव सिरोही भूख हड़ताल पर बैठा है। छात्र की मांग है कि कॉलेज प्रशासन यूजीसी से मिलने वाली ग्रांट से लेकर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद का भी हिसाब किताब दे। अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहा गौरव सिरोही की एक मांग को छोड़कर बाकी सभी मान ली गई हैं।

ग्रांट का हिसाब देने को लेकर कॉलेज प्रशासन लिखित में कोई भी आश्वासन देने को तैयार नहीं है। उधर, शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह के साथ छात्रों की काफी लंबी वार्ता चली, जिसमें उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को मान लिया जाएगा, लेकिन इसमें वक्त लगेगा।
विज्ञापन


हीं छात्रों ने कहा कि आप लिखित में दे कि कितने समय में हिसाब किताब दिया जाएगा। इस पर प्राचार्य ने कुछ भी लिखित में देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नाराज छात्रों ने कचहरी पुल पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद करीब 20 मिनट में जाम खुलवाया। अब सोमवार को ही कोई निर्णय आने की उम्मीद है। क्योंकि शनिवार और रविवार को छुट्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें