फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिफिकेशन जारी, 20 मार्च को पीएचडी एंट्रेंस

Mon, 21 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने पीएचडी एंट्रेंस की तिथि घोषित कर दी है। 20 मार्च को 31 विषयों की 1425 सीटों के लिए एंट्रेंस होगा। सीटों की संख्या अभी अपडेट की जा रही है। मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर और गाजियाबाद में सेंटर बनाए जाएंगे। एक जनवरी से 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। एंट्रेंस के एक महीने के अंदर विवि रिजल्ट घोषित कर देगा। सबसे अधिक केमेस्ट्री में 214 सीटें खाली हैं। फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विवि ने एंट्रेंस की तैयारी शुरू कर दी है। एक जनवरी से 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होगा। फीस ऑनलाइन ही जमा होगी। आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से पहुंचने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की है। जनरल और ओबीसी के लिए एक हजार रुपये और एससी तथा एसटी कैंडीडेट के लिए 500 रुपये फीस तय की गई है। एंट्रेंस पास करने वालों के लिए विवि मेरिट स्कोर कार्ड जारी करेगा। यह दो साल के लिए वैलिड होगा। एंट्रेंस में दो पेपर होंगे।

पहला पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें एकेडमिक एप्टीट्यूट और जनरल अवेयरेनस के सवाल पूछे जाएंगे। अवधि दो घंटे होगी। दूसरा पेपर 200 नंबर को होगा। इसमें रिसर्च एप्टीट्यूट और विषय संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सब्जेट के सवाल नेट के सिलेबस से पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर नेगेटिव मार्किंग का हो सकता है। यह विवि बाद में तय करेगा। 50 प्रतिशत अंक क्वालीफाइंग होंगे। प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य होगा। एससी और एसटी को पांच प्रतिशत की छूट होगी।
विज्ञापन


सीटों की संख्या होगी अपडेट
सीटों की संख्या अपडेट होगी। विवि ने तीन विषय डिफेंस स्टडी, भूगोल और एजूकेशन में सीटों की संख्या निल दिखाई है, जबकि तीनों विषय में सीटें हैं। डिफेंस स्टडी में 13 सीट खाली हैं। कुछ पीएचडी पूरी होने वाली हैं। भूगोल में भी सीट खाली हैं। एजूकेशन की बात की जाए तो पिछले दिनों कैंपस में तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, उनके अंडर में विवि में एक भी पीएचडी नहीं हो रही। नोटिफिकेशन में विवि ने साफ किया है कि सीटों की संख्या घट बढ़ सकती है। साथ ही यही भी साफ किया है कि एंट्रेंस पीएचडी में एडमिशन की गारंटी नहीं है। यह क्वालीफाइंग एग्जाम है।

पांच कैटेगरी प्राथमिकता में
पीएचडी में सुपरवाइजर एलॉट करने के लिए पांच कैटेगरी बनाई गई हैं। इनमें नेट, गेट, जेआरएफ, फॉरेन स्कॉलर और शिक्षक शामिल हैं। एंट्रेंस पास करने वालों को भी सीट दी जाएंगी। यह विवि साफतौर पर आवेदन आने और पास करने के बाद तय करेगा। एंट्रेंस से सीट एलॉट होने में चार पांच महीने लगेंगे। इस बीच सीटें भी खाली होंगी। पांच जनवरी को विवि का दीक्षांत समारोह है। इसमें करीब 500 पीएचडी अवार्ड होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें