फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबलों पर घूम रही पीएचडी एंट्रेंस की फाइल

Sun, 20 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू पीएचडी एंट्रेंस की प्रक्रिया में ढिलाई बरत रही है। विवि ने पिछले सप्ताह ही एंट्रेंस प्रक्रिया की घोषणा करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक घोषणा नहीं हुई है। प्रस्ताव तैयार है लेकिन वह एक टेबल से दूसरी टेबल पर घूम रहा है। सीटों की संख्या को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई।
विज्ञापन


विवि ने अपने छात्रों के लिए पीएचडी एंट्रेंस कराने की घोषणा की है। तिथि तय होनी बाकी है। काफी दिनों से एंट्रेंस की तैयारी हो रही है। सीटों की संख्या और नियम को लेकर अधिकारी बैठक कर चुके हैं। जेआरएफ और नेट पास करने वालों को एंट्रेंस से छूट है। सीट के आवंटन को लेकर नियम बनाए जा रहे हैं।

कई विषयों में सीटों का टोटा है। सूत्रों के मुताबिक जो प्रस्ताव तैयार हुआ है, उसमें 60 प्रतिशत सीट एंट्रेंस से छूट पाने वालों को और 40 प्रतिशत सीट एंट्रेंस पास करने वालों को देने की योजना है। एंट्रेंस छूट पाने वालों में जेआरएफ, नेट और शिक्षक शामिल हैं। इनका कोटा क्या होगा यह भी तय होना है। सीटों की संख्या से अधिक आवेदन आने पर जेआरएफ का स्कोर कार्ड से निर्णय होगा। नेट पास और शिक्षकों को लेकर स्थिति साफ होनी है।
विज्ञापन


एंट्रेंस की फाइल इस वक्त डिप्टी रजिस्ट्रार शोध नारायण प्रसाद के पास है। विवि के अधिकारी इस वक्त पांच जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी में व्यस्त हैं, इसलिए एंट्रेंस को लेकर जल्दबाजी नहीं दिख रही। अगले सप्ताह विवि तिथि तय कर सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें