फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत बोले, हम थानेदार को सुधार देंगे

Sun, 20 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में हुई रेत व्यापारी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकै त समर्थकों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। कप्तान के न मिलने पर शिकायतें सुन रहे एसपी ट्रैफिक को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी सोकेंद्र पुत्र ओमपाल कंकरखेड़ा के गणपति विहार में अपने चाचा के साथ रहकर रेत का व्यापार करता था। दो दिन पहले जंगल में सोकेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकै त समर्थक और सिसौली के ग्रामीणों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और हत्या के खुलासे की मांग की।

थाने में सुनवाई न होने पर भाकियू नेता डीआईजी ऑफिस पहुंचे। डीआईजी के न मिलने पर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी, सीओ वंदना मिश्रा शिकायतें सुन रहीं थी। नरेश टिकैत ने एसपी ट्रैफिक से कहा कि एसपी साहब, यहां गाजर- मूली की तरह आदमी काटे जा रहे हैं। पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं है।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर ना सुधरे, तो हम सुधार देंगे। एक तो हमारे आदमी की हत्या कर दी, कोतवाल उल्टे हमें ही पहाड़ा पढ़ावे है। जल्द खुलासा नहीं हुआ तो थाने से लेकर कप्तान के दरवाजे तक हमारे कार्यकर्ता चढ़ जावेंगे। एसपी ट्रैफिक ने भाकियू नेताओं को आश्वासन देते हुए शांत कराया कि पुलिस की टीम लगी हुई है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें