फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में सवा लाख डिग्री पेंडिंग, अब आई सुध

Sat, 14 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह पांच दिसंबर को है। तैयारी में विवि जुट चुका है। डिग्री तैयार करना का पेंडिंग काम विवि का सिरदर्द बढ़ा सकता है। एक महीने से भी कम वक्त में सवा लाख डिग्री तैयार करना चुनौती होगा। डिग्री सत्र 2013-14 की हैं। छात्रों से एडवांस पैसे लिए जा चुके हैं। एक साल काम पेंडिंग रहने के बाद अब कंपनी से डिग्री जल्दी से तैयार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


विवि ने 2013-14 सत्र की डिग्री प्रिंटेड देने का फैसला किया था। तब कुलपति विक्रम चंद्र गोयल थे। कंपनी को सवा लाख डिग्री प्रिंट करने के लिए कह भी दिया था। डिग्री के डाटा टाइप करने में कोई गलती न हो इसके लिए गोपनीय विभाग को कंपनी ने वेरीफिकेशन के लिए डाटा दिया था।

यह काम महीनों तक पेंडिंग पड़ा रहा। विवि दो साल से छात्रों से डिग्री कॉलेज में पहुंचाने के पैसे एडवांस में ले रहा है। पांच दिसंबर को दीक्षांत समारोह होना है। इसमें छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्री दी जाएंगी। अब डिग्री को लेकर हलचल शुरू हुई है। अहम बात यह है कि डिग्री कंपनी से प्रिंट होकर आनी हैं, डाटा में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। रजिस्ट्रार दीप चंद्र का कहना है डिग्री प्रिंटिंग का काम चल रहा है। जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहली बार हाथ में होगी प्रिंटेड डिग्री
विवि शुरू से डिग्री हाथ से बनी देता रहा है। डिग्री को आधुनिक बनाने और सिक्योरिटी फीचर के लिहाज से प्रिंटेड किया गया है। पहली बार विवि प्रिंटेड डिग्री जारी करेगा। इस तरह डिग्री स्पेशल हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें