फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को फिर से मिला मौका, सीसीएसयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म की डेट

Sun, 08 Jan 2017 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की डेट फिर बढ़ा दी है। छात्रों के फॉर्म नहीं खुलने और रिजल्ट की समस्या की वजह ये यह कदम उठाया गया है। अब फॉर्म ऑनलाइन 10 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। फीस भी ऑनलाइन 10 जनवरी तक ही जमा होगी। कॉलेजों में परीक्षा फार्म 13 जनवरी तक जमा होंगे। विवि में फॉर्म जमा होने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। विवि ने कॉलेजों को निर्देशित है सभी परीक्षा फॉर्म अग्रसारित कराकर एकसाथ विवि के गोपनीय विभाग में जमा करें।
विज्ञापन


फॉर्म से जुड़ी समस्याओं को लेकर इन दिनों विवि में छात्रों की भीड़ आ रही है। यूजी रेग्युलर और प्राइवेट (रेग्युलर फर्स्ट ईयर को छोड़कर) और पोस्ट ग्रेजुएशन प्राइवेट छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। इनमें भूतपूर्व छात्र, एकल विषय और डिविजन इंप्रूवमेंट के फॉर्म भी शामिल हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से फार्म की तिथि बढ़ाने का सर्कुलर जारी किया गया है। यह विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा फॉर्म वेबसाइट www.ccsuweb.in पर भरे जा रहे हैं।

बैक, सिंगल वालों को मौका
चार जनवरी को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया था कि मुख्य परीक्षा 2016 के साथ बैक परीक्षा 2015 का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहने वाले, जिन्होंने फार्म भर दिया लेकिन किसी कारणवश एक भी कोड में परीक्षा नहीं दी, उनको बैक परीक्षा का फार्म भरने का विवि एक मौका और दे रहा है। ऐसे छात्र मुख्य परीक्षा 2017 के फार्म के साथ बैक परीक्षा का फार्म भर सकते हैं। हालांकि शिकायत है कि अभी यह फार्म नहीं खुल रहे। सोमवार को यह फार्म खुलने की उम्मीद है। जिनकी समस्या है वह विवि में अलग से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। विवि ने साफ किया है कि री बैक की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें