फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: जिले की सातों सीटों पर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Sun, 08 Jan 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चंद्रकला ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए। ये कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग कक्ष में बैठकर नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन


चंद्रकला ने बताया कि मेरठ में 11 फरवरी को मतदान होना है। जबकि, नामांकन प्रक्रिया 17 से 24 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन होने के साथ चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। इसके लिए सातों सीटों पर अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

ये होंगे निर्वाचन अधिकारी
- सिवालखास सीट के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट सिविल लाइन गुलशन को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया एडीएम सिटी के कार्यालय में संपन्न होगी।
विज्ञापन

- सरधना विधानसभा के लिए एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह निर्वाचन अधिकारी होंगे। वह जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया का काम पूरा करेंगे।
- हस्तिनापुर विधानसभा के लिए एसडीएम मवाना अरविंद कुमार सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। वह एडीएम-ई के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया का काम पूरा कराएंगे।
- किठौर विधानसभा के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट ब्रह्मपुरी संतोष बहादुर सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह एडीएम-एफआर कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- मेरठ कैंट विधानसभा के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर कुमार भूपेंद्र को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह अपर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्र की प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।
- मेरठ शहर विधानसभा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।
- दक्षिण विधानसभा के लिए एसडीएम मेरठ हर्षिता माथुर को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह एसडीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी

नामांकन के दौरान बंदिशें
नामांकन के दौरान प्रत्याशी सौ मीटर की दूरी तक अधिकतम तीन वाहन ला सकते हैं। जबकि, नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित कुल पांच व्यक्ति ही प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें